पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने सीसामऊ बाजार में पैदल गश्त कर कानून व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

कानपुर। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह द्वारा थाना क्षेत्र सीसामऊ व बजरिया के अंतर्गत पी. रोड स्थित सीसामऊ बाजार में पैदल गश्त कर कानून व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान मुख्य बाजार, दुकानों, गलियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया गया। अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। स्थानीय पुलिस बल के साथ समन्वय कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया गया। गश्त के दौरान आम नागरिकों, दुकानदारों एवं स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया। पुलिस कर्मियों को रात्रि गश्त बढ़ाने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। बाजार क्षेत्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की जांच कराई गई एवं आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बजरिया भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×