शान इंटरप्राइजेज में लगी आग के बाद पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने किया निरीक्षण

कानपुर। आजाद कंपाउंड वाजिदपुर स्थित शान इंटरप्राइजेज में बीती रात्रि आग लगने की घटना के संबंध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता द्वारा मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया गया। उन्होंने घटनास्थल का गहन जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बीती रात्रि आग लगने की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड द्वारा संयुक्त रूप से कार्य करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। आग की तीव्रता के कारण भवन का एक हिस्सा गिर गया, जिसके दृष्टिगत क्षेत्र को संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा घेरा बनाया गया है। संभावित खतरे को देखते हुए आसपास पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि आमजन को सुरक्षित रखा जा सके। मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×