करौली शंकर महादेव धाम में पूर्णिमा महोत्सव पर देश-विदेश से आए भक्तों ने प्राप्त की गुरु दीक्षा

  • गुरुदीक्षा कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने प्राप्त की गुरु दीक्षा
कानपुर, लव कुश आश्रम करौली ग्राम के करौली शंकर महादेव धाम में प्रत्येक माह की भांति बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विशाल पूर्णिमा महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। हजारों भक्तों ने देश- विदेश से आकर परम पूज्य गुरुदेव करौली शंकर महादेव से गुरु दीक्षा ली। इस अवसर पर पंचमहाभूत शुद्ध हवन में हजारों भक्तों ने करौली शंकर महादेव गुरु जी के सानिध्य में सामूहिक हवन में भाग लिया। रात्रि को तंत्र-मंत्र सिद्धि कार्यक्रम में भक्तों ने भाग लिया। पूज्य गुरुदेव ने उन भक्तों को जो असाध्य पीड़ा से परेशान है उन्हें गुरुदीक्षा देकर और उनका डीएनए गुरु जी के डीएनए से जोड़ने का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। जिसमें असाध्याय रोग से ग्रस्त भक्तगण व सामाजिक व पारिवारिक या व्यापारिक समस्या से ग्रस्त भक्तगण को तत्काल लाभ मिलता है। जिसका कारण है कि उनके डीएनए में गुरु जी के डीएनए से जब जुड़ जाता है तो उनको वह शक्ति मिल जाती है। वह असाध्याय रोग व तमाम समस्याओं से संघर्ष करने की ताकत भक्तगण के पास आ जाती है आज इस विशाल कार्यक्रम के तहत शंकर महादेव की महाआरती व मां कामाख्या की महाआरती में हजारों भक्तगणों ने शामिल होकर अपनी मुराद को पूर्ण किया। बताते चलें कि करौली सरकार के उपरोक्त पूर्वज मुक्तिधाम में जो भी भक्त आता है वह खाली हाथ नहीं जाता क्योंकि ऐसा यहां के लोगों में कहा जाता है आसपास के लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मालूम हुआ कि आज करौली शंकर महादेव गुरुदेव के जो यह कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं उसे दूर-दूर के लोग अपने परिवार में जाकर संपन्न तरीके से जीवन यापन कर रहे हैं यह एक अलौकिक चमत्कार ही कहा जाएगा परम पूज्य गुरुदेव करौली शंकर महाराज ने एक नारा दिया है रोग मुक्त भारत शोक मुक्त भारत जिसका असर सीधे आज वैदिक सनातन रीति रिवाज में साकार साबित हो रहा है। कानपुर बुंदेलखंड का अध्यक्ष हवन के दौरान शंकर सेवा के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा ने करौली शंकर महादेव गुरु जी के समक्ष आशीष सचान को शंकर सेवा का कानपुर बुंदेलखंड का पदभार सौंपते हुए गुरुजी से परम आशीर्वाद दिलाया बताते चलें कि आशीष सचान कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट व युवा व्यापार मंडल प्रदेश के प्रभारी हैं जिन्होंने गुरु जी के समक्ष शंकर सेवा को जन-जन तक पहुंचने का संकल्प लिया और कहा कि गुरुदेव के निर्देश पर शंकर सेना के पद पर रहकर प्रदेश अध्यक्ष के हर आदेश का वह सामाजिक हितों के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे। इस दौरान काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×