मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल में 15 रोगियों को न्यूट्रिशन सामग्री का वितरण

कानपुर, राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा चलाई जा रही टीवी रोग मुक्त  मुहिम कार्यक्रम के अनुपालन में आज इंडियन रेड क्रास सोसाईटी कानपुर के द्वारा मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल में 15  रोगियों को न्यूट्रिशन सामग्री का वितरण किया गया। यह न्यूट्रीशन सामग्री उन्हें तब तक वितरित की जाती रहेगी जब तक वह पूर्ण रूप से टीवी रोग मुक्त नही हो जाते।
उक्त न्यूट्रीशन वितरण कार्यक्रम में आज  जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में  जनपद कानपुर वासियों से अपील करते हुए कहा कि  एक वर्ष में जनपद कानपुर नगर को टीवी मुक्त जनपद बनाना है इसके लिए  जनपद कानपुर नगर के समस्त सम्भ्रान्त नागरिको,सभी हॉस्पिटल,स्वयं सेवी संगठनों, लायंस क्लब, रोटरी क्लब,व्यापारिक संगठनों, औधोगिक संगठनो द्वारा शहर के  टीवी पेशेंट को गोद लेते हुए उन्हें तब तक  पुष्टाहार सामग्री का वितरण करना है जब तक वह पूर्ण रूप से टीवी मुक्त नही हो जाते,इस मुहिम में जनपद  वासियों को  बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है और जनपद कानपुर नगर को टीवी मुक्त करने में अपनी सक्रिय  भूमिका निभानी होगी।कार्यक्रम में संजय वर्मा विभागाध्यक्ष, मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल, एन0सी0 त्रिपाठी सीएमएस,अंगद सिंह मंडल प्रभारी रेड क्रॉस सोसाइटी,आर0के0 सफ्फड़ आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×