घर पर आसानी से बनाएं मार्केट जैसी मैंगो कुल्फी, बेहद आसान है इसकी रेसिपी

आम खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। वहीं हर कोई आम के सीजन का बेसब्री से इंतजार करता है। आम से बनी कई डिशेज का आप आनंद ले सकते हैं। वैसे तो साबुत आम खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। लेकिन मैंगो कुल्फी की तो बात ही अलग होती है। आपको बता दें कि आप आसानी से घर पर मैंगो कुल्फी बनाकर इसका आनंद उठा सकते हैं।

आज हम आपके साथ मैंगो कुल्फी की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। ऐसे में आप भी इसे घर पर बनाकर परिवार के साथ मजे से खा सकती हैं। वहीं मैंगो कुल्फी बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है और इसे खाने के बाद सब आपकी खूब तारीफ करेंगे।

सामग्री

दूध- 5 कप

केसर- 5 रेशा

चीनी- 3 बड़े चम्मच

ताजी क्रीम- 3/4 कप

आम के गूदे- 2

ऐसे बनाएं

सबसे पहले एक भारी तले वाले पैन में दूध को उबाल लें। आंच धीमाकर इसको उबलने दें।

फिर इसमें चीनी डाल दें और इसको तब तक पकने दें, जब तक यह गाढ़ा और मलाईदार न हो जाए।

इसके बाद इसमें आम का गूदा और केसर डालकर 2 मिनट पकने दें।

अब इसको कमरे के तापमान बराबर ठंडा करें इसमें क्रीम मिक्स करें। फिर इस मिश्रण को चम्मच की सहायता से 6-8 सांचों में बांट लीजिए।

पन्नी से अच्छे से कवरकर इसको कम से कम 6-7 घंटे के लिए जमा दें।

जब आप इसको जमाएं तो पहले घंटे में सांचे तो दो-तीन बार हिलाएं और फ्रिज से बाहर निकालें।

इसके बाद सांचों के निचले हिस्से को गर्म पानी में डुबोकर कटोरी में निकाल लें।

इस आसान तरीके से मैंगो कुल्फी बनकर तैयार हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×