जनपद प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने ग्राम चौपाल में सुनीं समस्याएं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिए निर्देश

कानपुर। कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास खंड बिधनू की ग्राम पंचायत नगवां में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
माननीय मंत्री ने कहा कि शासन की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय नगवां में स्थापित स्पेस लैब का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों में विकसित हो रही वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार के प्रति रुचि की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा और विज्ञान आधारित गतिविधियां बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गीता देवी पत्नी सुजीत तथा शिवानी पत्नी सुधीर की गोदभराई कराई गई। वहीं नैन्सी विश्वकर्मा और राधिका का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर बालिका सुहानी का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
माननीय मंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को घरौनी, आयुष्मान कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड, मिनी किट तथा अन्य योजनाओं से संबंधित लाभ एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
माननीय मंत्री ने ग्राम प्रधान नगवां आशीष वाजपेयी को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री ने ग्राम पंचायत नगवां में 17.46 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुद्देश्यीय पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने नव निर्मित पंचायत भवन परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अशोक के पौधे का रोपण भी किया। नव निर्मित भवन में 7 कक्ष, एक सभागार तथा महिला एवं पुरुषों के लिए दो-दो शौचालयों की व्यवस्था की गई है। पंचायत भवन के माध्यम से ग्रामीणों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आवेदन, खतौनी नकल, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) उपेंद्र पासवान, ग्राम प्रधान आशीष वाजपेयी, सीडीओ अभिनव जे जैन, डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी, सीएमओ हरिदत्त नेमी, एसडीएम नर्वल विवेक कुमार मिश्रा, पीडी डीआरडीए आलोक सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार, डीपीओ प्रीति सिन्हा, डीएसओ राकेश कुमार, पवन मिश्रा, लक्ष्मी शंकर बाजपेई, श्रवण कुशवाहा, उपेंद्र, तेजप्रताप सिंह, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×