जिलाधिकारी ने वृहद गोवंश आश्रय स्थल, सरसौल का निरीक्षण कर संबंधित को दिए निर्देश

कानपुर। शासन की योजनाओं को धरातल पर लागू करवाने के क्रम में जिलाधिकारी  जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आज भी निरीक्षण का सिलसिला जारी रखा गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने वृहद गोवंश आश्रय स्थल, सरसौल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परीक्षण के दौरान उन्होंने गायों को दिए जाने वाले चारा, उनके रहने की व्यवस्था व इलाज इत्यादि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गो संरक्षण हेतु लगातार प्रयासरत है, कोई भी गोवंश सड़क पर ना घूमें, उन्हें  गोआश्रय स्थलों में लाकर उन्हें नियमित तौर पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराया जाए। पंचायत भवन, सरसौल के निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों ने जिलाधिकारी से उनके क्षेत्र में साफ – सफाई न किए जाने की भी शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित जिला पंचायती राज अधिकारी को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा किए गए उक्त समस्त निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'लखनऊ हमारी तपोभूमि-कर्मभूमि...' यूपी चुनाव 2026 से पहले दो दिवसीय दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- BLO चुनाव व्यवस्था की अहम कड़ी | 'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला .... ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा | CJP का बड़ा ऐलान: सरकार पर 'धोखाधड़ी' का आरोप, 5 सितंबर को Delhi में मार्च ..... Chirag Paswan ने Reservation को बताया संवैधानिक अधिकार, बोले: दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती | गिरगिट भी शर्मा जाए...रायबरेली से CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत उड़ाते हैं ... Amravati में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट
Advertisement ×