कानपुर: मां गायत्री हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर की मनाई गई 18वीं वर्षगांठ 

  • निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं खिचड़ी भोज का किया गया आयोजन 
कानपुर। नौबस्ता नवीन गल्ला मंडी स्थित मां गायत्री हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के 18वीं वर्षगांठ पर निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 700 मरीज का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें अस्पताल के स्पेशलिस्ट डॉक्टर द्वारा मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार निशुल्क जांच करते हुए निशुल्क दवा दी गई। शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व विधान सभा के अध्यक्ष माननीय विधायक सतीश महाना उपस्थिति रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ किया गया। बिठूर विधानसभा विधायक अभिजीत सांगा द्वारा आईसीयू वार्ड का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से डॉक्टर योगेंद्र साहू, डॉक्टर सविता साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ न्यूरो फिजिशियन, डॉक्टर निखिल साहू न्यूरोसर्जन, डॉक्टर हिमांशु राज, डॉक्टर हरिओम दुबे, डॉक्टर अशोक यादव, डॉक्टर ज्ञानचंद, डॉक्टर अनिल यादव, अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर बी0 के0 साहू ने बताया हर वर्ष की तरह इस वर्ष 18वीॅ वर्षगांठ व बसंत पंचमी के पावन अवसर पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए मरीजोॅ को निशुल्क दवा वितरित की गई। वहीं अस्पताल द्वारा खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। खिचड़ी भोज में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अस्पताल के प्रबंधक ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×