क्या सच में आंतों में चिपक जाता है मैदा?

मैदा खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. अक्सर घर के बड़े लोग बोलते हैं कि मैदा खाने के बाद मैदा आंतों में चिपक जाता है. मैदा में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है जो कि पाचन तंत्र के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. आइए जानते हैं कि इस बात में क्या सच्चाई है.

मैदा को लेकर अक्सर घरों में बोला जाता है कि मैदा आंतों में चिपक जाता है. एक्सपर्ट का कहना है कि मैदा पेट में आंतों में चिपकता नहीं है. मैदा में फाइबर की कमी होती है, मैदा खाने से पाचन संबंधी समस्या जैसे अपच और कब्ज की समस्या हो सकती है. लेकिन मैदा आंतों में चिपकता नहीं है.

मैदा में फाइबर की मात्रा बहुत की कम पाई जाती है. फाइबर हमारे पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी होता है. फाइबर की कमी से कब्ज जैसी समस्या हो सकती है. मैदा में फाइबर की कमी होती है जो कि पाचन संबंधी समस्या को बढ़ा सकता है.

मैदा में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. मैदा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा बहुत कम पाई जाता है. ज्यादा मात्रा में मैदा खाने से वजन बढ़ सकता है.

मैदा में कार्बोहाइड्रेट बहुत ही आसानी और जल्दी से पच जाता है जिस वजह से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है. डायबिटीज मरीज को मैदा खाने से बचना चाहिए.

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×