लाल किले के पास कार में विस्फोट…. पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा अलर्ट

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को एक विस्फोट हुआ, जिसमें कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ, जिसके बाद तीन से चार वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुँचा। दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) ने एक बयान में कहा, “लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन से चार वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुँचा।”

खबर के मुताबिक इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। धमाके के बाद आसपास खड़ी गाड़ियों के भी शीशे टूट गए। जिस समय यह धमाका हुआ उस समय वहां पर काफी भीड़ थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट की सूचना शाम करीब 6:55 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इसके तुरंत बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×