सड़क दुर्घटना में 5 लोग घायल, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

कानपुर। नगर के थाना महाराजपुर इलाके में हुए सड़क दुर्घटना में 5 लोग घायल, पुलिस ने तत्काल पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा तत्काल यातायात सामान्य करवाया।
थाना महाराजपुर क्षेत्र के सरसौल फ्लाईओवर पर तकनीकी खराबी के कारण एक ऑटो अचानक बंद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तभी पीछे से आ रहे ट्रिपर ट्रेलर ने ऑटो में टक्कर मार दी और स्वयं डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में ऑटो चालक सहित कुल 5 लोग घायल हुए। टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल ऑटो से लोगों को निकालने का काम शुरू किया।
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी सरसौल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×