गोविंद नगर विधायक पहुंचे जेल, की कार्यकर्ता से मुलाकात

कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र मैथानी  जिला कारागार पहुँचकर वहाँ बंद अपनी विधानसभा के एक सक्रिय कार्यकर्ता से मुलाकात की।
        ​
उक्त कार्यकर्ता अपनी कुछ व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं के चलते इस समय न्यायिक हिरासत में है। जैसे ही इसकी सूचना मिली, उन्होंने बिना देर किए जेल जाकर उससे मुलाकात करने का निर्णय लिया। ​मुलाकात के दौरान विधायक ने कार्यकर्ता और उसके परिवार की चिंताओं को साझा किया। उन्होंने जेल प्रशासन से नियमानुसार उसके स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
विधायक ने कहा कि ​”संगठन का एक-एक कार्यकर्ता मेरा अपना परिवार है। राजनीति से परे, हमारे बीच एक आत्मीय और पारिवारिक रिश्ता है। जब भी मेरा कोई कार्यकर्ता या क्षेत्र की जनता किसी संकट में होगी, मैं एक अभिभावक के रूप में हमेशा उनके साथ खड़ा रहूँगा। उसकी पारिवारिक समस्याओं का उचित व कानूनी समाधान निकालने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।”
​इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ता के परिजनों को भी आश्वस्त किया कि इस मुश्किल वक्त में वे खुद को अकेला न समझें, पूरा विधायक परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
रक्षा से लेकर AI तक... भारत-जापान में ऐतिहासिक समझौता, PM मोदी बोले- यह भविष्य की 'असीमित साझेदारी' | लखनऊ की समिट बिल्डिंग में चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 लोग गिरफ्तार | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | बहराइच में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: अवैध गोदाम से कोडीनयुक्त कफ सिरप की 8,000 शीशियां बरामद, दवा कारोबारी गिरफ्तार
Advertisement ×