परीक्षा केन्द्रो का किया पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण

कानपुर। शहर में आयोजित यूपी टीईटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त  रघुबीर लाल द्वारा कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, कानपुर नगर स्थित परीक्षा केंद्र का  निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने परीक्षा केंद्र पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कवरेज एवं निगरानी व्यवस्था का परीक्षण किया तथा कंट्रोल रूम एवं कैमरा मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण कर परीक्षा के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जाए तथा सभी कैमरे पूर्ण रूप से क्रियाशील रहने को कहा।
परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच, स्ट्रॉन्ग रूम/संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित परीक्षा संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×