पीरियड्स के दौरान शरीर और पैरों के दर्द से पाएं राहत, जानिए पीरियड्स के दौरान शरीर में दर्द क्यों होता है

पीरियड्स के दौरान हर लड़की के शरीर में अलग-अलग लक्षण नजर आते हैं। क्योंकि इस दौरान महिलाओं और लड़कियों के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं और लड़कियों के शरीर में काफी दर्द महसूस होता है। इस दौरान पीरियड्स आने से पहले शरीर में कुछ लक्षण भी दिखाई देते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि पीरियड्स के दौरान शरीर में दर्द क्यों होता है।

पीरियड्स से पहले क्यों होता है शरीर में दर्द

हार्मोनल इनबैलेंस

आपको बता दें कि और पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस दौरान शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन में उतार-चढ़ाव होते हैं। जोकि वाटर रिसस्टेनस और सूजन का कारण होती है। साथ ही पैरों में दर्द की शिकायत होती है।

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम

पीरियड्स से पहले कई महिलाओं को पैरों में दर्द की समस्या देखी जाती है। इसको प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के रूप में भी जाना जाता है। पीएमएस लिक्विड पैरों में जमा होने लगता है। जिसकी वजह से पैरों में दर्द और सूजन होता है।

ब्लड सर्कुलेशन की समस्या

हार्मोनल उतार-चढ़ाव की वजह से ब्लड सर्कुलेशन में काफी ज्यादा इफेक्ट करता है। इसकी वजह से पैरों और अंगों में ब्लड सर्कुलेशन काफी ज्यादा कम हो जाता है। पैरों में सुन्नता, दर्द या झुनझुनी हो सकती है।

शरीर में दर्द और ऐंठन

शरीर में हार्मोनल बदलाव की वजह से महिलाओं के शरीर में दर्द और ऐंठन होने लगती है। जिसकी वजह से भी पैरों में दर्द शुरू हो जाता है।

शरीर के दर्द को ऐसे करें कंट्रोल

पीरियड्स के दौरान सब्जी, फल और साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से हार्मोनल चेंजेस में बैलेंस होता है। हार्मोनल बदलाव के कारण पैरों में दर्द होने लगता है। इसके अलावा शरीर में वाटर रेसिस्टेंनस को कम करने के लिए पीरियड्स के दौरान खूब सारा पानी पीना चाहिए। इससे शरीर की सूजन कम होती है।

इसके साथ ही रोजाना एक्सरसाइज और योग करना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और पैरों के दर्द में आराम मिलता है।

पीरियड्स में दर्द से राहत पाने के लिए रोजाना मेडिटेशन, योग और सांस से जुड़ी एक्सरसाइज कर सकती हैं। इससे स्ट्रेस कम हो जाएगा।

इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×