आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर किसी ने लोन तो नहीं ले लिया? ऐसे करें चेक

आज के समय में बिना आधार कार्ड के आपका कोई भी काम नहीं हो सकता है। खासतौर से अगर आपका कोई कानूनी काम है, तो इसके लिए आधार आवश्यक है। ऐसे में हर जगह आपको अपना आधार कार्ड जमा करना पड़ता है। इस चक्कर में कई बार आपको पता नहीं लगता, और लोग स्कैम कर देते हैं। कई मामले ऐसे भी होते हैं, जब आपको पता नहीं होता है और कोई आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल करके लोन भी ले लेते हैं। कहीं ऐसा तो नहीं तकि आपके आधार कार्ड पर किसी ने लोन ले रखा हो?

अगर आपको लग रहा है कि किसी ने आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल करके लोन ले रखा है, तो इसका पता आप बड़ी आसानी से लगा सकते हैं। सबसे पहले आप अपना सिबिल स्कोर चेक करें। इसके लिए सबसे पहले आप www.cibil.com पर जाएं, फ्री CIBIL रिपोर्ट के लिए साइन अप करें।

लोन के बारे में पता लगते ही क्या करें?

अब आप आधार या PAN से लॉगिन करें, अपनी पूरी लोन हिस्ट्री देखें। हिस्ट्री में अगर ऐसा कोई लोन दिखे, जो आपने नहीं लिया है, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं। आपको पता चल जाता है कि आपके नंबर पर किसी ने लोन ले रखा है। अब आप सबसे पहले UIDAI के हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करें। अब cybercrime.gov.in पर इसकी शिकायत दर्ज करें। नजदीकी थाने में FIR दर्ज कराएं। संबंधित बैंक या NBFC को भी तुरंत सूचित करें।

लॉक करें अपना आधार कार्ड का बायोमेट्रिक डेटा

आप UIDAI पोर्टल पर जाकर अपना बायोमेट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं। इससे कोई भी बिना आपके परमिशन के आपका बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×