‘बंदरिया’ कहकर पति ने चिढ़ाया, फांसी लगाकर पत्नी ने दी जान

लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पति के एक मजाक के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहुल श्रीवास्तव ने जब पत्नी तनु को बुलाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला तो उसने खिड़की से झांककर देखा, अंदर तनु रोशनदान में कपड़े का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहचान सआदतगंज लकड़मंडी की रहने वाली तनु सिंह के रूप में हुई है। तनु ने चार साल पहले इंदिरानगर तकरोही निवासी राहुल श्रीवास्तव से लव मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी और परिवारों की सहमति के बाद शादी हुई थी। राहुल ऑटो चालक है और दोनों इंदिरानगर में साथ रह रहे थे।

परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम परिवार सीतापुर से एक रिश्तेदार के घर से लौटकर आया था। घर में सभी लोग हंसी-मजाक कर रहे थे, इसी दौरान राहुल ने मजाक में तनु को ‘बंदरिया’ कह दिया। इस बात से तनु बेहद आहत हो गई और नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। परिजनों को लगा कि वह कुछ देर में नॉर्मल हो जाएगी, लेकिन करीब एक घंटे बाद खाने के लिए आवाज देने पर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया तो परिवार को शक हुआ।

तनु की बहन अंजलि ने बताया कि तनु को मॉडलिंग का शौक था और वह इसे लेकर काफी संवेदनशील रहती थी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×