सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का उपचार करने से किया मना तो होगी कार्यवाही : जिलाधिकारी

  • परिचित या परिजन से इलाज के नाम पर एक रुपये की भी मांग नहीं की जाएगी
  • निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को सख्त निर्देश
कानपुर। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के इलाज को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
अब किसी भी अस्पताल को सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का उपचार करने से मना करने का अधिकार नहीं होगा। केंद्र सरकार की कैशलेस उपचार योजना–2025 के तहत दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक अधिकतम ₹1,50,000 तक का इलाज पूरी तरह कैशलेस किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले किसी भी राहगीर, परिचित या परिजन से इलाज के नाम पर एक रुपये की भी मांग नहीं की जाएगी। यदि कोई अस्पताल या निजी नर्सिंग होम घायल के इलाज से इनकार करता है या नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश जनपद में तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×