भारतीय स्टेट बैंक टीम के साथ आयकर विभाग के अधिकारियों की हुई बैठक

कानपुर। आयकर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को केंद्रीय विभाग हेतु सैलरी पैकेज के अन्तर्गत सुविधाओं की विस्तार से जानकारी देने हेतु भारतीय स्टेट बैंक की टीम के साथ आयकर भवन, सिविल लाइंस, कानपुर स्थित कांफ्रेंस हाल में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि इसके अंर्तगत जीरो बैलेंस खाते की सुविधा, मल्टी ऑपरेशन सुविधा, रिश्ते स्कीम के अंतर्गत आश्रित परिवार के लिये भी सैलरी पैकेज की सुविधा, दस लाख तक का सामूहिक जीवन बीमा की सुविधा, लाकर सुविधा में पचास प्रतिशत की छूट की सुविधा, आरटीजीएस एवं एनईएफटी की निशुल्क सुविधा, डिमांड ड्राफ्ट एवं चेकबुक की निशुल्क सुविधा, एक करोड़ तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा सुविधा, एक करोड़ तक का स्थायी अपंगता पर बीमा की सुविधा, 80 लाख तक का आंशिक अपंगता पर बीमा सुविधा, एक करोड़ साठ लाख का हवाई जहाज दुर्धटना बीमा सुविधा, व्यक्तिगत लोन में प्रोसेस फीस में पचास प्रतिशत की छूट की सुविधा आदि प्रमुख रूप से उपलब्ध है।
बैठक की अध्यक्षता मा0 आयकर आयुक्त(प्रशासन) शिवदान सिंह भदौरिया तथा संचालन एस0 के0 वर्मा (ACIT) द्वारा किया गया। बैंक की ओर से सोनी कुमारी, क्षितिज श्रीवास्तव, प्रभात अवस्थी, हिमांशु सिंह तथा आयकर विभाग की ओर से राघवेंद्र सिंह(JCIT), शरद प्रकाश अग्रवाल, विनीत तिवारी, दीपक कटियार, मुकेश कुमार, के0 के0 शुक्ला, राजेश तिवारी, मोहन मुकेश, विकास गुप्ता, अनुराग बाजपेई, अमरजीत साहू, राजेश कुमार, सुनील कुमार, नवनीत शुक्ला, शिवेंदु श्रीवास्तव, पंकज यादव सहित काफी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×