नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल व रेस्क्यू ड्रिल का किया गया आयोजन

ऑपरेशन ब्लैक आउट” की मॉक ड्रिल को सफल बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देशन में थाना बाबूपुरवा स्थित ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कैम्पस में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल व रेस्क्यू ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड टीम, स्थानीय पुलिस,सिविल डिफेन्स व  NCC छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया।
संयुक्त समन्वय का प्रदर्शन: फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, NCC छात्रों व सिविल डिफेन्स टीमों ने मिलकर सटीक समन्वय में रेस्क्यू ऑपरेशन और सुरक्षा अभ्यास को अंजाम दिया।
आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण: अभ्यास के दौरान आग लगने, ब्लैकआउट जैसी स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया कैसे दी जाए, इसका व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। स्थिति नियंत्रण व रेस्क्यू ऑपरेशन: आपातकालीन स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने, घायलों की सहायता करने और स्थल को नियंत्रित करने की कार्यवाही का अभ्यास किया गया।
जन-जागरूकता: इस मॉक ड्रिल से आम जनता को भी आपदा के समय किए जाने वाले उचित कदमों की जानकारी दी गई। माक ड्रिल में अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अर्चना सिंह व प्रभारी निरीक्षक बाबूपुरवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लें फिर भी गोली मारेंगे, अमिताभ-अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी; बॉलीवुड में मचा हड़कंप ..... यमुना में 520 नालों का गंदा पानी आ रहा, सुप्रीम कोर्ट ने दे दी सख्त चेतावनी | कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, मारा गया लश्कर का आखिरी कमांडर लतीफ भट ................... सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका, कोर्ट ने 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा |      कानपुर: राधिका अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से झुलसे संवेदनहीन .................... Mathura में BJP नेताओं का Akhilesh Yadav पर हमला, गिनाए दलित उत्पीड़न के मामले | वोट चोर, गद्दी छोड़, राहुल गांधी की मौजूदगी में इटली के नेता ने लगाए नारे, तो भड़की बीजेपी, गौरव भाटिया बोले- भारत में अराजकता फैलाना मकसद
Advertisement ×