Kanpur में छह साल की बच्ची का शव खेत में मिला

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में मंगलवार को अनुसूचित जाति की छह वर्षीय लड़की का शव एक सुनसान खेत से बरामद हुआ। एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि हत्या से पहले लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया होगा। अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चंद्रभान, उसकी पत्नी सुधा और भाई सुल्तान सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

शर्मा ने यह भी बताया कि लड़की 25 फरवरी को यह कहकर घर से निकली थी कि वह उसी गांव में अपने चाचा के घर जा रही है और लापता हो गई थी। उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन करने के बाद पीड़ित परिवार ने उसी दिन देर रात सजेती पुलिस थाने में चंद्रभान, उसकी पत्नी सुधा, भाई सुल्तान और पिता राम प्रकाश समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। डीसीपी ने कहा कि लड़की का शव मंगलवार शाम को उसके घर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर एक सुनसान खेत में मिला।

अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ने बताया, ‘‘हमने मौत के सही कारण का पता लगाने के अलावा पोस्टमार्टम में बलात्कार के पहलू से भी जांच करने का फैसला किया है। हम बच्ची को मारने से पहले उससे बलात्कार किए जाने की आशंका से इनकार नहीं कर सकते लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×