कानून मंत्री के एडवोकेट एक्ट में संशोधन के विचार से अधिवक्ताओं में आक्रोश : पंडित रवीन्द्र शर्मा 

कानपुर। केंद्रीय कानून मंत्री द्वारा बीमा और एडवोकेट एक्ट में संशोधन पर विचार हेतु आयोजित होने वाली बैठक पर बोलते हुए पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि लम्बे समय से राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ताओं की सामाजिक सुरक्षा योजनाओ और जीवन रक्षा हेतु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग चल रही है!अधिवक्ताओं की आवाज पर भारत के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 8 दिसंबर को अधिवक्ताओं के बीमा,  और एडवोकेट एक्ट में संशोधन पर विचार हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है ।जिसपर हमारा कानून मंत्री से आग्रह है कि आप बैठक में अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों के लिए रु 500000 की स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रस्ताव पारित कर उसे इसी लोकसभा सत्र में पास करा लागू कराए या आयुष्मान योजना से जोड़े दे।अधिवक्ताओं की सुरक्षा और जीवन रक्षा हेतु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जो विधि विभाग में लंबित है के लिए समय सीमा निर्धारित कर उसे लागू कराए।
आपके एडवोकेट एक्ट में संशोधन पर विचार की बात से ही अधिवक्ता समाज में काफी आक्रोश है। हमारा आपको सुझाव है कि आप एडवोकेट एक्ट में संशोधन पर विचार को त्याग दें क्यों कि एडवोकेट एक्ट में संशोधन के विचार मात्र से अधिवक्ताओं में आक्रोश है अधिवक्ता समाज अपने एडवोकेट एक्ट में किसी तरह की छेड़ छाड़ या संशोधन कतई स्वीकार नहीं करेगा।कानून मंत्री के यहां बात करने पर बताया गया कि सुझाव मेल कीजिए। जिसपर विधि मंत्रालय को मेल भेज दिया । प्रमुख रूप से सुरेश सिंह राजेश तिवारी जय माला राजेंद्र शुक्ला संजीव कपूर अनूप गुप्ता शिवम गंगवार गौरव शुक्ला पूजा गुप्ता आयुष शुक्ला वीर जोशी इंद्रेश मिश्रा अमर दीप प्रियम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×