छोटे-छोटे खाने के होटल – ढाबो के बंद होने से भोजन की आ रही है समस्याएं

कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की एक आकस्मिक बैठक जिला अध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता में हुई। सुनील बजाज ने बैठक को संबोधित करते हुए  कहा की दो दिन पूर्व राज्यसभा में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को एक बार पुनः कोरोना जैसी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। हम सब व्यापारी वर्ग  प्रधानमंत्री  को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि किसी भी तरह की परिस्थितियों में व्यापारी वर्ग आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। लेकिन हालत चिंताजनक है प्रधानमंत्री  से भी निवेदन है व्यापारियों को इस विषम परिस्थितियों में व्यापारियों का सहयोग करने की अपेक्षा आपसे करते हैं।
जैसा की सबको ज्ञात है  निकटवर्ती देशों में जिस तरीके से युद्ध का माहौल दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है कि सभी देश एक दूसरे के सहयोग से ही अपने देश को सफलतापूर्वक चलाने का प्रयास करते हैं। आयात निर्यात के रिश्तो में कोई देश किसी चीज में मजबूत होता है। आपसी संबंधों एवं व्यापार के आधार पर  किसी भी देश की सरकार चलती हैं। परंतु  कुछ देश युद्ध को लड़ते हुए कुछ देश सहते हुए कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। छोटे-छोटे व्यापार जिस तरह से बंदी के कगार पर है। व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा इस कारण से व्यापारी वर्ग मे चिंता का विषय है। इसी विषय को देखते हुए कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर  के महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने बताया कि हमारे व्यापार मंडल ने निर्णय किया है सभी विभागों को व्यापारी हितों में सहायता की जाएगी।
उनकी सहायता के लिए चाहे वह बिजली विभाग हो नगर निगम हो और जिला आपूर्ति विभाग हो जीएसटी विभाग को पत्र के माध्यम से व्यापारियों पर इस समय कार्रवाई न करने की मांग करने का पत्र दिया जाएगा। हालात सामान्य होने पर व्यापारी वर्ग अपना पूरा भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध है इसी के साथ-साथ हम कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के सभी पदाधिकारी अपने श्रमिकों और पल्लेदारों के प्रति भी विशेष तौर पर चिंतित हैं। जिन्हें लगातार छोटे-छोटे  खाने के होटल -ढाबो के बंद होने से भोजन की समस्याएं आ रही है। अगर यह परिस्थितियों और भी विकट हुई तो कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की तरफ से घंटाघर चौराहे पर एक किचन चलाकर सभी का पेट भरने का काम करेंगे। जिससे न कोई भूखा होय और ना कोई भूखा सोय।
मुख्य रूप से रामेश्वर गुप्ता, लाला भैया, महेंद्र गुप्ता, शरद गुप्ता, विराट गुप्ता, निखिल गुप्ता, मयंक यादव, संजीव अग्रवाल, सौरभ त्रिवेदी, अमित दोसर, गुलशन जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×