होली पर बनाएं शुगर-फ्री गुजिया, डायबिटीज मरीज जमकर खाएंगे

होली का त्योहार बिना पकवान के अधूरा माना जाता है। इस दिन गुजिया, मठरी और ठंडाई पी जाती है। जब बात गुजिया की आती हैं, तो मजा ही आ जाता है। लेकिन जो शुगर मरीज होते हैं उनको गुजिया का सेवन करने परहेज करते हैं, लेकिन इस होली पर आप भी घर पर ही शुगर फ्री गुजिया बनाकर त्योहार का तुत्फ उठा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं शुगर फ्री गुजिया बनाने की रेसिपी।

शुगर-फ्री गुजिया बनाने के लिए सामग्री

गुजिया का कवर बनाने के लिए-

-गेहूं का आटा – 1 कप

– रागी (nachni) आटा – ½ कप (फाइबर से भरपूर)

– देसी घी – 2 टेबलस्पून

– गुनगुना दूध – आटा गूंथने के लिए

गुजिया की स्टफिंग के लिए-

– नारियल का बूरा – ½ कप

– कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता – ¼ कप

– खजूर (डेट्स) – ½ कप (बारीक काट लें, चीनी की जगह इस्तेमाल होगा)

– मखाने – ½ कप (भूनकर पीस लें)

– इलायची पाउडर – ½ टीस्पून

– चिया सीड्स या अलसी के बीज – 1 टेबलस्पून (ओमेगा-3 के लिए)

शुगर फ्री गुजिया बनाने की विधि

– सबसे पहले आप गेहूं औ रागी के आटे में घी डालकर अच्छे मिक्स कर लीजिए।

– इसके बाद गुनगुने दूध में गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

– अब स्टफिंग बनाने के लिए आप एक पैन में  हल्का सा घी डालकर मखाने, नारियल और कटे हुए मेवे भून लें। खजूर के छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इस मिश्रण मे मिला लीजिए।

– फिर इसमें इलायची पाउडर और चिया सीड्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

– गुजिया बनाने के लिए आप आटे की छोटी लोई बनाकर बेल लें और तैयार स्टाफिंग फिल कर लें।

– अब आप गुजिया सांचे की मदद से स्टफिंग को फिल करके गुजिया बना लें।

– इसके बाद आप घी में डीप फ्राई या फिर एयर फ्रायर में 180°C पर 12-15 मिनट तक बेक करें या इसके अलावा आप तवे पर हल्का घी लगाकर सेंक लें।

यह लीजिए आपकी बिना चीनी, बिना मैदा और कम घी में बनी गुजिया तैयार है। यह गुजिया डायबिटीज फ्रेंडली हैं, जो ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ने देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×