यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात ने किया औचक निरीक्षण, नियमों के उल्लंघन पर दिए कार्यवाही के निर्देश

कानपुर। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त यातायात रवींद्र कुमार ने गोविंदपुरी पुल, नंदलाल चौराहा, चावला चौराहा एवं ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में गश्त करते हुए यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुल के ऊपर अवैध रूप से लगाई गई सब्जी मंडी को हटाया गया, संबंधित अधिकारियों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिससे शहर में ट्रैफिक सुचारू रूप से संचालित हो सके। इस मौके पर एसीपी बाबूपुरवा, एसीपी (ट्रैफिक), एसएचओ बाबूपुरवा, टीआई साउथ प्रथम एवं द्वितीय सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

पुलिस उपायुक्त यातायात ने विशेष रूप से त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले वाहनों के दबाव को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक कंट्रोल के लिए अतिरिक्त उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम जनता से भी यातायात नियमों का पालन करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×