थाना सचेंडी में आवासीय एवं अनावासीय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ संपन्न

कानपुर। थाना सचेंडी में प्रस्तावित आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन कर किया गया।
उक्त निर्माण परियोजना पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। थाना परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशासनिक भवन, कार्यालय कक्ष, पुलिस कर्मियों हेतु आवासीय भवन, पार्किंग व्यवस्था, हरित क्षेत्र एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा। तैयार किए गए ले-आउट प्लान के अनुसार परिसर को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित वातावरण को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस परियोजना पूर्ण होने के उपरांत थाना सचेंडी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं जनहितकारी स्वरूप प्रदान करने में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×