OMG: रेलवे ने बजरंगबली को भेजा नोटिस, इस बात को लेकर कार्रवाई की दी चेतावनी

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां रेलवे विभाग द्वारा बजरंगबली को नोटिस जारी करते हुए खुद का मकान हटाने के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है. हनुमान जी द्वारा खुद मकान नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है और इसका पूरा खर्चा बजरंगबली से वसूलने की बात भी लिखी है.

मंदिर को अतिक्रमण मान रहा रेलवे विभाग

दरअसल, यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ इलाके का है. सबलगढ़ में इन दिनों ग्वालियर श्योपुर ब्रॉडगेज का काम चल रहा है. सबलगढ़ में ही स्थित 11 मुखी हनुमान मंदिर ब्रॉड गेज के रास्ते में आ रहा हैं, इसलिए रेलवे विभाग मंदिर को अतिक्रमण मानकर चल रहा है.

7 दिन के अंदर मंदिर हटाने का निर्देश

रेलवे विभाग ने इसके लिए बजरंगबली के नाम एक नोटिस जारी किया है. 8 फरवरी को जारी किए गए नोटिस में रेलवे विभाग द्वारा बजरंगबली को पार्टी बनाते हुए लिखा है कि बजरंगबली ने रेलवे की भूमि पर अपना मकान बना रखा है और इस मकान को 7 दिवस के अंदर खुद ही हटा लें नहीं तो रेलवे विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाया जाएगा, जिसका पूरा हर्ज और खर्च बजरंगबली को देना होगा.

नोटिस देखकर हैरान रह गए लोग

हालांकि, रेलवे विभाग द्वारा जारी किए गए इस नोटिस के बारे में जब लोगों को जानकारी मिली तो लोग हैरान रह गए. मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि यह काफी अजीब मामला है. रेलवे विभाग द्वारा जारी यह नोटिस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
किताब जहर से भरी है, शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा का विरोध किया, सावरकर की निंदा पर फाड़े पन्ने .... Gorakhpur में काशी की तरह BJP का आएगा डबल जीरो, अखिलेश यादव का दावा | गाजियाबाद CJM कोर्ट से आजम खान को मिली अंतरिम जमानत, 50-50 हजार के दो जमानती और पर्सनल बॉन्ड की शर्त पर कोर्ट से मिली बेल ..... बड़ा फैसला...30 नवंबर तक सऊदी अरब के लिए नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स |      Pratapgarh में बोले Dhirendra Shastri, सनातन को बाहरी ताकतों से नहीं भीतर के तत्वों से खतरा ........... CM मोहन यादव ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा, कहा- भोजन कराने से ज्यादा पत्तल उठाने में पुण्य | लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर, कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने मस्जिद में घंटों छिपकर की थी जान बचाने की कोशिश ................. UP:अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर
Advertisement ×