ब्लैकहेड्स और अनचाहे बालों को रिमूव करने में बेहद फायदेमंद है घरेलू नुस्खा, मिलेगा गजब का निखार

हम सभी की यही चाहत होती है कि हमारा फेस हमेशा क्लीन और खिला-खिला नजर आए। कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी ब्लैकहेड्स और व्हॉइटहेड्स को हटा पाना आसान नहीं होता है। इसको रिमूव करने के लिए लोग अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब बात फेशियल हेयर की आती है, तो हम सभी इस बात के लिए परेशान रहते हैं कि जिस भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। उससे कहीं फेस खराब न हो जाए।

अगर आप भी इस बात के लिए परेशान रहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपकी एक या दो नहीं बल्कि तीन समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है। यह तीन चीजें ब्लैकहेड्स, व्हॉइटहेड्स और चेहरे पर आने वाले अनचाहे बाल हैं। तो आइए जानते हैं किस तरह से आप ब्लैकहेड्स, व्हॉइटहेड्स और फेशियल हेयर को रिमूव कर सकती हैं।

सामग्री

कॉफी पाउडर- 1 पाउच

ग्लूटिन पाउडर- 1 चम्मच

गर्म दूध- 2 चम्मच

ऐसे तैयार करें फेसपैक

एक छोटी सी कटोरी में कॉफी के पाउच को खाली कर लें।

फिर इसमें एक चम्मच ग्लूटिन पाउडर को मिक्स करें।

इसके बाद कटोरी में गर्म दूध डालें और तीनों को अच्छे से मिक्स कर पेस्ट बना लें।

जब पेस्ट थोड़ा ठंडा हो जाए, तब इसको फेस पर अप्लाई करें और 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।

जब यह मास्क की तरह बन जाए, तो इसको पील करें। यानी की इसको फेस से पील ऑफ मास्क की तरह निकालें।

घरेलू नुस्खे के फायदे

यह फेसपैक चेहरे पर जमे ब्लैकहेड्स और व्हॉइटहेड्स को हटाने में मदद करता है।

यह त्वचा को स्मूथ और सॉफ्ट बनाता है।

वहीं यह नुस्खा फेस के अनचाहे बालों को हटाने में काफी कारगर है।

यह नुस्खा आपको फेशियल जैसा ग्लो देता है।

इन बातों का रखें ख्याल

इस सामग्री का पेस्ट बनाने के दौरान ध्यान रखें कि यह न तो अधिक गीला हो और न अधिक सूखा हो।

गुनगुने दूध का उपयोग करने से आपका फेस जल सकता है।

अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो इस नुस्खे को उपयोग में लाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

स्किन पर एलर्जी होने पर नुस्खे का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

मिलेगा गजब का निखार

अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा ग्लो करें तो ऊपर बताई गई सामग्री में 1 चम्मच शहद एड कर लें।

इस नुस्खे का इस्तेमाल करने के बाद फेस पर किसी अच्छे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।

इस नुस्खे का बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आपको सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×