भीषण आग के बीच लोगो को निकाला गया सकुशल

कानपुर। सुबह तड़के 3:04 पर मिनी कंट्रोल द्वारा सूचना मिली कि मकान नंबर 32, 125 मनीराम बगिया थाना फीलखाना में आग लगी है सूचना को तत्काल अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर के निर्देशन में फायर स्टेशन लाटूश रोड, कर्नलगंज, फजलगंज से कुल 05 अग्निशमन वाहन मय प्रभारी अग्निशमन अधिकारियों के अतिशीघ्र घटनास्थल पहुंचे, घटनास्थल पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू किया।
मौके पर देखा गया कि आग एक सकरी गली में बने 04 मंजिला भवन के भूतल पर बनी दुकानों में लगी हुई है और भवन के ऊपरी तलों कर काफी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर के नेतृत्व में सर्वप्रथम ऊपर फंसे लोगों को भवन की छत के रास्ते से दूसरे भवन के माध्यम से नीचे सकुशल निकाल लिया गया एवं अग्निशमन यूनिटों के अथक परिश्रम से काफी दूरी से हौज पाइप फैलाकर आग़ को घेरकर पूर्ण रूप से नियंत्रित कर आग को अन्य दुकानों में फैलने से रोकते हुए पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को गलत ढंग से छुआ...', BJP ने VIDEO जारी कर LoP पर लगाया गंभीर आरोप, भाजपा महिला मोर्चा विरोध में सड़क पर उतरी | अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सियासी पारा हाई, ओपी राजभर बोले- ना उनको राम प्यारे हैं, ना कृष्ण, कहते तो हैं कि हम कृष्ण के वंशज हैं ... INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से मांगा मिलने का समय |      'राहुल-केजरीवाल समेत विपक्ष का 'लोकतंत्र की हत्या' वाला आरोप बेबुनियाद, ये देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं...', विरोध-प्रदर्शन पर बोली BJP | दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में गोवा में ली आखिरी सांस ............ CM Yogi Ayodhya से खुद चुनाव लड़कर दिखाएं, Akhilesh Yadav ने BJP को दी खुली चुनौती
Advertisement ×