बालक एवं बालिका माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता पदों पर पदोन्नतियाँ तत्काल की जाए

कानपुर। उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ पंडित शिव गोविंद मिश्रा, आर्यनगर इ०, आर नगर कालेज, आर्य नगर में बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद संगठन  के अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित ने विज्ञप्ति देते हुए बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उप शिक्षा निदेशक (मा०) के कार्यालय में नोशनल वेतनवृद्धि के प्रकरण लम्बित पड़े हुए हैं तथा वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा अनावश्यक आपत्तियों लगाई जा रही हैं। संगठन की बैठक में वक्ताओं ने रोष व्यक्त किया तथा माँग की है कि पत्रावलियों का निस्तारण तत्काल किया जाये तथा अनावश्यक लगाई गई अनापत्तियों का निस्तारण कराकर उपशिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कार्यालय, कानपुर मंडल कानपुर को प्रेषित किया जाये।
प्रोन्नत वेतनमान का प्रकरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में साल भर से पड़े हैं जिनका निस्तारण किया जाय तदर्थ अध्यापकों का वेतन भुगतान के साथ-२ उनके अवशेष वेतन का भुगतान किया जाए। शासनादेश दिनाक 28 अप्रैल 2025 के अनुपालन में प्रवक्ता पदो पर बालक एवं बालिका विद्यालयों में लम्बित पदोन्नतियों की जाए। नगर निगम विद्यालयों के शिक्षकों की प्रवक्ता पदों  पर तथा प्रधानाचार्यों का प्रधानाचार्य पद का वेतन भुगतान किया जाए। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के 30 दिन से अधिक कार्यरत रहने की दशा में उन्हें कार्यवाहक प्रधानाचार्य का वेतन दिया जाए।
चयन बोर्ड नियमावली की समाप्ति के पूर्व नियुक्ति प्राप्त करने वाले तदर्थ प्रधानाचार्यों को उनके पद का वेतन  दिए जाने की मांग की बैठक में पारित एक सर्वसम्मति प्रस्ताव द्वारा शिक्षक, शिक्षकोओ एवं शिक्षणेतर कर्मियों के जिला विद्यालय निरीक्षक (प्रथम /द्वितीय)को  दिए  गए ज्ञापनों के समाधान को माँग की है तथा लम्बे समय से लम्बित समस्याओं का समाधान न होने की दशा में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। अधिनियम विरुद्ध कार्य करने वाले के विरुद्ध तेज गति से आन्दोलन चलाने का भी निर्णय लिया गया गया है।
बैठक में जनपदीय अध्यक्ष अनिल मिश्रा, मंत्री राजीव शुक्ला, मण्डलीय मंत्री अशोक तिवारी, सम्बद्ध प्राइमरी नेता राजनरायन मिश्र नगर निगम संयोजक मानवेन्द्र दत्त पाण्डेय, नगर निगम संयोजिका कु० सुन्नी देवी शुक्ला, वित्त विहीन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  राधेश्याम मिश्रा, जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय तथा शिक्षoकर्मियों के प्रदेश महामंत्री  शिव बहादुर यादव एवं जिला मंत्री पंकज कुमार वर्मा एवं विशेष आमंत्रित संत कुमार दीक्षित, सुबोध कुमार कटियार, शिव गोपाल सिंह, राजेंद्र विक्रम सिंह, हरि मंगल, शशांक त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी, विनोद कुमार यादव, अरविंद यादव, एमपी कटिहार, कामना वर्मा, सरोज सोनकर आदि मौजूद थे मंच संचालन राजीव कुमार शुक्ल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×