चन्दौली जिले में दिव्यांगों का पुलिस उत्पीड़न के विरोध में धरना

  • दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा
कानपुर। चन्दौली जिले में दिव्यांगों का पुलिस उत्पीड़न के विरोध में धरना देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कि गयी।  मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन थाना प्रभारी काकादेव मनोज सिंह भदौरिया को सौंपा गया। ज्ञात हो कि  चन्दौली जिले में  दिव्यांगजन ट्राईसाईकिल,पेंशन आदि मांगो को लेकर धरना दे रहे थे।
जनपद के अधिकारियों ने दिव्यांगजन की मांगो को सुनने व पुरा करने की बजाय पुलिस के बल पर दिव्यांगजन का उत्पीड़न किया।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने घटना की निन्दा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि मामला गम्भीर प्रवृत्ति का है।अफसर बेलगाम हो गये है। समस्या का समाधान करने की बजाय दिव्यांगजन का उत्पीडन इसी तरह होता रहा तो इसे कतई बरदास्त नहीं किया जायेगा।
प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के जिला अध्यक्ष  राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित,जौहर अली,अनुराधा गुप्ता,गोमती, याशमीन, सरला,अर्जुन कुमार, सत्य प्रकाश शुक्ला, आशिष कुमार, राहुल विश्वकर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×