रवीन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री से वार्ता में कहा : अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान से जुड़वाए और लागू करें अधिवक्ता पेंशन

कानपुर। विधायक सुरेंद्र मैथानी एडवोकेट के साथ पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन कल देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ आवास पर वार्ता कर उन्हें अधिवक्ता हितार्थ कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं की मांगों का प्रतिवेदन रवीन्द्र शर्मा ने योगी के हाथ में देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सामाजिक सुरक्षा के लिए अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना जिसके तहत अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा हेतु आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए।
अधिवक्ता पेंशन योजना जिसके  तहत बुजुर्ग अधिवक्ताओं को रिटायरमेंट की शर्त पर आजीवन रु 15000/ प्रतिमाह पेंशन देय हो लागू की जाए।
युवा अधिवक्ता प्रोत्साहन योजना जिसके तहत नवागंतुक युवा अधिवक्ताओं को प्रथम 5 वर्ष तक रु 5000/ प्रतिमाह देय हो लागू की जाए। और बुक्स अनुदान का जारी रुपया वितरित कराया जाए।
महिला अधिवक्ता सशक्तिकरण योजना जिसके तहत सरकारी गैर सरकारी अर्ध सरकारी प्राइवेट जहां अधिवक्ताओं की नियुक्ति होती है वहां 30% महिला अधिवक्ता को आरक्षित किया जाए। अधिवक्ता कल्याण निधि की परिपक्वता राशि रु 500000/ से बढ़ाकर रु 10 00 000/ की जाए।
मुख्यमंत्री ने हमारी मांगें ध्यान पूर्वक सुन कर मांग पत्र अपने पास रख लिया। शर्मा ने विश्वास जताया कि जैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ता कल्याण निधि रु 1 50 000 से बढ़ाकर रु 500000/ की थी वैसे ही यह वार्ता अधिवक्ताओं की उपरोक्त सामाजिक सुरक्षा योजनाओ को लागू किए जाने की ओर एक मजबूत कदम साबित होगी। साथ में संजीव कपूर शिवम गंगवार वीर जोशी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×