आमने-सामने की टक्कर में पलटी स्कूल बस, बच्चे घायल चालक की मौत


कानपुर-घाटमपुर, घाटमपुर क्षेत्र में गुरूवार को स्कूली बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। हादसे के बाद स्कूल बस रोडपर पलट गयी, जिससे बस में सवार स्कूली बच्चे जहां बुरी तरह से घायल हो गये तो वहीं बस चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद आक्रोशि गांव वासियों ने जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के गांव बेंदा के पास एक स्कूल बस और ट्रक में आमने-सामने की भिडंत हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि तत्काल स्कूल बस रोड पर ही पलट गयी और उसमें बैठे स्कूली बच्चे बुरी तरह घायल हो गये। हादसे में बस चालक की केबिन में ही फंसने से मौत हो गयी। जहां हादसे में बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मुगल रोड को जाम कर दिया तो वहीं हादसे और हंगामें की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने किसी प्रकार ग्रामीणों को शांत कराकर कार्यवाई का आश्वासन दिया। पूरे हादसे के दौरान लगभग डेढ घंटे यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों की माने तो इस रोड पर आये दिन हादसे होते रहते है। स्थानी निवासी ने बताया कि मृतक बस चालक का नाम मनफूलैर घाटम्पुर स्थित गुरू प्रसाद पार्वती शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में सकूल बस चलाता था तथा उसके पिता का नाम श्यामलाल संखवार है। बताया कि रोज की भांति वह स्कूल के लिए बच्चों को लेने जा रहा था कि बंेदा गांव के पास बस की ट्रक से टक्कर हो गयी। मृतक चालक की पत्नी किशनंदी तथा मांत्र रज्जी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा शव को बस से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×