युवतियों ने जमकर शोहदे को पीटा और बनाया मुर्गा


#  युवती के मोबाइल पर करता था मैसेज, बुलाता था मिलने के लिए

कानपुर नगर, कानपुर का काकादेव, शादरा नगर क्षेत्र कोचिंग हब के नाम से जाना जाता है, जहां पूरे प्रदेश से युवक-युवतियां पढने आते है और यहीं पर कमरा किराये पर लेकर अपनी पढाई पूरी करते है। इसी प्रकार विनायक पुर मंे भी स्टूडेंट युवक और युवतियां पढाई करने को किराये पर कमरा लेकर ठहरते है। विनायक पुर में एक शोहदे को युवती ने अपनी सहेलियो के साथ जमकर पीटा, जिससे मोहल्ले में भीड एकत्र हो गयी। युवतियों ने जमकर शोहदे को पीटा और मुर्गा बनाया।
जानकारी के अनुसार विनायकपुर में एलएमको हाउसिंग सोसाइटी में बने राम कुमार सचान के मकान में पढने वाला शोहदा रहता था, इसी प्रकार पास में ही ज्ञानचद्र क मकान में कुछ पढने वाली छात्राओं ने भी कमरा किराये पर ले रखा है। बताया जाता है कि शोहदे युवक ने किसी प्रकार एक युवती का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर लिया और उसे मैसेज करने लगा। मैसेज  द्वारा ही छात्रा के मना करने पर युवत और मैसेज भेजने लगा और मिलने की बात करने लगा। बताया जाता है कि युवतियों ने उस व्यक्ति से यह बात बताई जिसने इन्हे किराये के मकान में रखवाया गया और फिर शोहदे छात्र को बुलाया गया और युवती ने अपनी अन्य सहेलियों के साथ वाइपर, झाडू और चप्पलों से शोहदे छात्र की जमकर धुलाई की और कान पकडाकर मुर्गा बनवाया। छात्र के माफी मांगने और दुबारा ऐसी हरकत न करने की बात करने पर छात्राओं द्वारा उसे माफ कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×