सपा वरिष्ठ नेता इमरान सिद्दीकी ने सपा का दामन छोड़कर जयंत चौधरी का लिया साथ

  • अखिलेश यादव का  छोड़ा साथ जयंत चौधरी का पकड़ा हाथ
कानपुर, लोकसभा चुनाव के आते ही एक-एक करके समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ने को लेकर चर्चा बनी हुई है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से उनके ही नजदीकी लोग नाराज होते दिख रहे हैं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के सम्मुख समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान सिद्दीकी ने अपने दर्जनों साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जॉइनिंग कमेटी के सदस्य वसीम हैदर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, प्रदेश महासचिव एवं जॉइनिंग कमेटी के सदस्य रजनीकांत मिश्रा, कानपुर महानगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान तथा लखनऊ महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी ने उनको पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
शामिल होने वालों में खालिद खाॅन, नबी खान, हामिद राशिद, फेजन मलिक, सलमान शाह, जैकुल शाह, नौशाद, अनस राशिद रिजवान, चांद आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी एवं प्रीति श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी0एल0 प्रेमी, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव महेश पाल धनगर ने शामिल होने वालों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×