दुलहन की दोस्त को पसंद नहीं था दूल्हा, तो तोड़ दी शादी, फिर कर ली आत्महत्या

देश भर में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसी बीच तमिलनाडु में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने पहले दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। अब शादी से इंकार करने के बाद लड़की ने खुद ही अपनी जान भी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु में एक 20 वर्षीय लड़की ने शादी करने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उसके दोस्तों को दूल्हा पसंद नहीं आया था। घटना तमिलनाडु के रानीपेट के गांव की है। इस घटना के चार दिन बाद युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

इस मामले पर पुलिस ने कहा है कि युवती के माता-पिता ने उसकी शादी 30 वर्षीय चचेरे भाई से करने का फैसला किया था। माता पिता की खुशी के लिए युवती इस शादी के लिए राजी हो गई थी। दोनों की रजामंदी के बाद 29 नवंबर को गांव में ही शादी की तारीख तय की गई थी। इसी बीच शादी से पहले 27 नवंबर को महिला ने अराकोणम ऑल-वुमेन पीएस से संपर्क किया और कहा कि वो शादी नहीं करेगी। महिला ने बताया कि उसके दोस्तों को दूल्हा पसंद नहीं आया है इसलिए वो शादी तोड़ने का फैसला कर रही है। इस कारण वो अपने 10 वर्ष बड़े चचेरे भाई से शादी करने की इच्छुक नहीं है।

वहीं पुलिस को जांच में अंदेशा था कि महिला को किसी से प्यार था। इसके बाद भी वो माता-पिता द्वारा चुने गए व्यक्ति से शादी करने को तैयार थी। इसी बीच युवती ने उस व्यक्ति से शादी करने को इंकार कर दिया। और अपने माता-पिता के साथ भी नहीं गई। पुलिस ने सुरक्षा के लिए महिला को सरकारी आवास में रखा। सरकारी आवास में रहने के बाद महिला ने अपने घर लौटने का फैसला किया। घर लौटने के बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवती के आत्महत्या करने के पीछे का कारण पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×