बाल भवन में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया

कानपुर नगर, जिलाधिकारी  विशाख जी0 की अध्यक्षता में फूल बाग स्थित बाल भवन में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए मौके से 04 प्रकरणों में आज ही समाधान दिवस के पश्चात टीमों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु स्थलीय निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में समय से उपस्थित न होने के कारण मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम को कारण बताओं नोटिश निर्गत किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस निर्गत  करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए।संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु 04 प्रकरणों की आज ही जांच कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए एवं समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को समाधान दिवस के पश्चात मौके पर भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  सुधीर कुमार, सचिव, कानपुर विकास प्राधिकरण  शत्रोहन वैश्य, उप जिलाधिकारी, सदर, तहसीलदार सदर सहित अन्य समस्त संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×