छेड छाड की शिकार युवती न्याय के लिए खा रही है दर दर की ठोकर

  • पुलिस कमिशनर कार्यालय से भी युवती को डांट कर भगाया गया
कानपुर। थाना सजेती के बरिपाल निवासी युवती रौनक के साथ गांव के लड़के ने गलत नीयत से छेडछाड किया था। जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली थी। सजेती थाने के दरोगा यतेन्द्र पाल अभियुक्त व उसके परिवार से सांठ गांठ कर पीडित युवती व उसके परिवार को डराने धमकाने की कोशिष की। आरोपी लडके को गिरफ्तार करने की बजाय उसे भागने में मदद की। पीडिता का आरोप है की लम्बे समय से पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है। लेकिन पुलिस अधिकारी दरोगा यतेन्द्र पाल से बात करने के बाद पीडिता की शिकायत को नजरन्दाज कर रहे है। पीडिता अपनी मां के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची थी। इस सम्बन्ध में दरोगा से जब बात कि गयी तो उसने मुकदमें में चार्टशीट लगाने की बात कही है। उधर आरोपी लडका गांव बरिपाल पहुँच गया है और बेखौफ पीडिता को और उसके परिवार को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
कही सुनवाई ना होने पर पीडिता राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार कार्यालय मे पहुंची है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा है की पीडिता को न्याय दिलाने के लिये पुलिस अधिकारियों से बात कि जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×