खाने से पहले आम को पानी में रखना क्यों जरूरी?

मीठे पके आम चिलचिलाती गर्मी के मौसम की सबसे बड़ी खासियत है. यह कहना गलत नहीं कि ज्यादातर लोग गर्मी के दिनों का इंतजार सिर्फ पके आमों के स्वाद को चखने के लिए करते हैं. लेकिन बड़ी अजीब बात है कि आम को खाने से पहले इसे पानी में भिगोना चाहिए, इसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं. यदि आप भी इनमें से एक हैं तो यह लेख आपके लिए है.

आयुर्वेद एक्सपर्ट दीक्षा भावसार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में यह समझाया है कि आम को पानी में भिगोना क्यों जरूरी होता है? और कितनी देर तक आम को पानी में रखकर छोड़ना चाहिए? जिसके जवाबों को आप यहां डिटेल में जान सकते हैं-

इतनी देर पानी में भिगोकर खाएं आम

आयुर्वेद एक्सपर्ट खाने से पहले पके आम को 1 से 2 घंटे तक साफ पानी में भिगोकर रखने की सलाह देती हैं. लेकिन यदि समय की कमी हो तो 20-30 मिनट तक आम को पानी में रखने के बाद भी खाया जा सकता है.

क्यों जरूरी है आम को पानी में भिगोना

एक्सपर्ट की मानें तो आम को पानी में भिगोकर रखने से उसमें मौजूद एक्स्ट्रा फाइटिक एसिड हट जाता है. यह एक तरह का एंटी-न्यूट्रिएंट है जो शरीर को कुछ खनिजों जैसे आयरन, जिंक, कैल्शियम और अन्य खनिजों को अवशोषित करने से रोकता है जिससे खनिज की कमी हो सकती है.

पानी में आम भिगोने से ये फायदे भी होते हैं

आम को भिगोकर खाने से मुंहासों, त्वचा की समस्याओं, सिरदर्द, कब्ज और अन्य आंतों की समस्याओं को रोकने में भी मदद मिलती है.

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×