भारत सरकार भगत सिंह को शहीद घोषित करते हुए दे भारत रत्न : पं रवीन्द्र शर्मा

कानपुर। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समित ने भगत सिंह का शहीदी दिवस कचहरी परिसर स्थित संघर्ष समित कार्यालय में मनाया। इस मौके पर संघर्ष समिति संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा ने शहीदे आजम भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भारत की आजादी के लिए अल्पायु में ही फांसी के फंदे को चूमने वाले भगत सिंह के अद्वितीय बलिदान को हमारा देश और देशवासी हमेशा याद रखेंगे। उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर ही हम समाज को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा सकते हैं।
हमारा सभी से आवाहन है की भगत सिंह के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलें। भगत सिंह के अद्वितीय बलिदान को देखते हुए हमारी मांग है कि शहीद ए आजम भगत सिंह को शहीद घोषित करते हुए भारत रत्न दे भारत सरकार। इसके उपरांत अधिवक्ताओं ने शहीदे आजम भगत सिंह अमर रहे अमर रहे
भगत सिंह को शहीद घोषित करो घोषित करो, भगत सिंह को भारत रत्न दो भारत रत्न दो आदि नारे  लगाते हुए सभी ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनको श्रद्धांजली देते हुए शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले। वतन पे मरने वालों का यही बाकी निशा होगा गीत गाया।
प्रमुख रूप से शरद मिश्रा, सरदार मोहन जीत सिंह, गंभीर, संजीव कपूर, अनिल पांडे, संग्राम सिंह, आयुष शुक्ला, दानिश कुरेशी, अज्जू मिश्रा, हिमांशु यादव, चैतन्य जायसवाल, कुलदीप यादव, प्रियम जोशी, राहुल शर्मा, वीर जोशी, शिवम गंगवार, अमरदीप वर्मा, शुभम जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×