जिम की आड़ में धर्मांतरण गिरोह चलाने वाला सरगना किया गया गिरफ्तार… पुलिस ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जिम के जरिये महिलाओं के यौन शोषण, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग का एक संगठित गिरोह चलाने वाले सरगना को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मिर्जापुर के इमरान के रूप में की गयी है, वह अपने परिवार के साथ विदेश भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार मिर्जापुर जिले में केजीएम जिम वन नाम से इमरान के कई जिम हैं।

पुलिस ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों द्वारा संचालित जिमों के माध्यम से यह गिरोह चलाता था। पुलिस के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 से दुबई भागने की कोशिश कर रहा था।

केंद्र सरकार के आव्रजन विभाग ने उसे पकड़ लिया और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। मिर्जापुर एसएसपी/डीआईजी सोमेन बर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इमरान इस संगठित गिरोह का मुख्य सरगना था, और हमें सूचना मिली थी कि वह देश से भागने की कोशिश कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×