सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में एआरटीओ एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विजयनगर चौराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर में संचालित प्राइवेट बसों की जांच एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। अभियान के दौरान प्राइवेट बसों की सघन चेकिंग की गई, जिसमें वाहन संबंधी अभिलेखों, परमिट, फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस तथा ओवरलोडिंग एवं विशेष रूप से स्टेज कैरिज (Stage Carriage) एवं कॉन्ट्रैक्ट कैरिज (Contract Carriage) वाहनों की वैधता की जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि— स्टेज कैरिज वाहन निर्धारित मार्ग एवं निर्धारित स्टॉपेज पर ही सवारी उठाएं/उतारें। कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहन (जैसे बस/टैक्सी) अनुबंध के अनुसार ही संचालित हों और बीच रास्ते सवारी न बैठाएं। परमिट की शर्तों का पूर्णतः पालन किया जा रहा हो।
चेकिंग के दौरान कई बसों में अनियमितताएं पाई गईं, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत नियमानुसार चालान एवं अन्य विधिक कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों को Highway Hypnosis (हाईवे हिप्नोसिस) के प्रति भी जागरूक किया गया। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें चालक लंबी दूरी तक एकसमान सड़क पर वाहन चलाते समय मानसिक रूप से सुस्त या अचेतन अवस्था में पहुंच सकता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है । इस संबंध में चालकों को निम्न सलाह दी गई—
• नियमित अंतराल पर विश्राम लें
• पर्याप्त नींद लेकर ही वाहन चलाएं
• लंबी दूरी पर ड्राइविंग के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लें
• अत्यधिक थकान या उनींदापन महसूस होने पर तुरंत वाहन रोक दें
• लंबी दूरी की यात्रा के लिए बसों में 2 या 3 चालकों की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि चालक बदल-बदल कर वाहन चला सकें और थकान से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
इस संयुक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है । यातायात पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वैध दस्तावेज साथ रखें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×