गर्मी में कच्चे आम की मदद से बनाएं जा सकती हैं ये ड्रिंक्स

गर्मी का मौसम आते ही हम सभी तरह-तरह की ड्रिंक्स का सेवन करना शुरू कर देते हैं। अमूमन लोग कोल्ड ड्रिंक्स या शुगरी ड्रिंक्स पीना अधिक पसंद करते हैं। यह पीने में भले ही टेस्टी हों, लेकिन इन्हें सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इसलिए, आपको अपनी प्यास बुझाने के लिए कुछ ऐसी ड्रिंक्स पीनी चाहिए, जो टेस्टी और हेल्दी हों। ऐसे में आम की मदद से ड्रिंक्स बनाना अच्छा विचार हो सकता है।

गर्मी के मौसम में हम सभी आम जरूर खाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कच्चे आम की मदद से कुछ ड्रिंक्स भी बना सकते हैं। कच्चे आम की मदद से बनने वाली ये ड्रिंक्स पीने में काफी टेस्टी होती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गर्मी के मौसम में कच्चे आम की मदद से बनने वाली कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं-

आम पन्ना

गर्मी में कच्चे आम की मदद से आम पन्ना घर-घर में बनाया जाता है।

आवश्यक सामग्री-

– 2 कच्चे आम

– 1/2 कप चीनी या गुड़

– 1 चम्मच काला नमक

– 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर

– पुदीने के पत्ते

– ठंडा पानी

आम पन्ना बनाने का तरीका-

– कच्चे आमों को नरम होने तक उबालें।

– ठंडा होने पर छीलकर गूदा निकाल लें।

– गूदे को चीनी या गुड़, काला नमक और भुना जीरा पाउडर के साथ मिला लें।

– मिश्रण में ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

– पुदीने की पत्तियों से सजाकर परोसें।

कच्चे आम की आइस्ड टी

अगर आपको चाय पीने का शौक है तो आप कच्चे आम की मदद से आइस्ड टी बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

– 2 कच्चे आम

– 2 कप ब्लैक टी

– 2 चम्मच चीनी

– नींबू के टुकड़े

– पुदीने के पत्ते

– बर्फ के टुकड़े

कच्चे आम की आइस्ड टी बनाने का तरीका-

– कच्चे आमों को नरम होने तक उबालें, फिर छीलकर गूदा निकाल लें।

– आम के गूदे को चीनी के साथ चिकना होने तक मिलाएं।

– आम की प्यूरी को ब्लैक टी के साथ मिलाएं।

– अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालें।

– इसे नींबू के टुकड़े और पुदीने की पत्तियों के साथ सजाकर सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×