सरकारी प्राथमिक विद्यालय में उर्दू पढ़ाने का प्रयास करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

सोनभद्र जनपद के कोन थानाक्षेत्र में रगरम प्राथमिक विद्यालय के परिसर में उर्दू पढ़ाने का प्रयास करने और बांस-बल्ली लगाकर विद्यालय का रास्ता अवरुद्ध करने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (ओबरा) हर्ष पांडेय ने शनिवार को बताया कि प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अमीन अहमद अंसारी ने थाने में लिखित सूचना दी कि मौलाना जहरुद्दीन, जमशेर एवं साबिर हुसैन द्वारा विद्यालय के मार्ग को बांस-बल्ली लगाकर अवरुद्ध कर दिया गया है, जिसके कारण पठन-पाठन बाधित हो गया है।

प्राथमिकी में बताया गया कि आरोपियों द्वारा विद्यालय परिसर में उर्दू पढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था। पांडेय के अनुसार उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×