घर में घुस 8 लाख की नकदी एवं आभूषण लूटकर अज्ञात युवक हुए फरार

  • घर में मौजूद 45 वर्षीय महिला व 17 वर्षीय किशोर को किचन में किया बंद
कानपुर। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि थाना चकेरी क्षेत्र के श्यामनगर में दोपहर लगभग 12:00–12:30 बजे तीन अज्ञात युवक बाइक से आकर एक घर में घुसे और घर में मौजूद लगभग 45 वर्षीय महिला एवं करीब 17 वर्षीय किशोर को किचन में बंद कर नकदी एवं आभूषण लूटकर फरार हो गए। घरेलू सहायिका के आने पर दोनों बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार लगभग ₹8 लाख मूल्य की नकदी एवं आभूषण (कुछ कृत्रिम आभूषण सहित) ले जाए गए हैं, जिसकी पुष्टि की जा रही है।
सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस, एसीपी, एडीसीपी एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर फिंगरप्रिंट एवं अन्य फोरेंसिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण कर आरोपियों की पहचान एवं उनके आने-जाने के मार्ग का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में गंभीर मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है, केवल किशोर के हाथ में हल्की चोट होना सामने आया है।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस की विभिन्न टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। सभी तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'बैठक से पहले ही गठबंधन टूट गया, अखिलेश-स्टालिन-केजरीवाल कहां थे?', शिवराज सिंह चौहान ने INDI ब्लॉक की मीटिंग पर उठाए सवाल | बडगाम एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी .......... INDIA समन्वय बैठक के बाद बोले Rahul Gandhi, लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को मिलकर दिलाएंगे सज़ा |      'भानुमति का कुनबा बिखरते देखा होगा, सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में', डिप्टी CM केशव मौर्य का बड़ा दावा, चुनाव से पहले यूपी में होगा बड़ा खेला? | Meerut blue drum case: सौरभ राजपूत हत्याकांड केस में आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार ............. CM Vijay बोले- TVK जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई, राजशाही के लिए नहीं
Advertisement ×