नागिन का बदला! जिस कमरे में नाग को मारा, उसी रूम में सांप ने दो मासूमों को डसा, बच्चे की हुई मौत

दो दिन पहले जिस कमरे में नाग मारा गया था अब उसी कमरे में नागिन ने दो मासूम बच्चों को डस लिया। इसके चलते 7 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि उसकी सगी 5 साल की बहन गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती है। जी हां मामला झांसी के हरदौलपुर मोहल्ले की है। यहां ऐसी चर्चा है कि नागिन ने नाग की मौत का बदला लेने के लिए मासूम बच्चों को उसी कमरे में डसा जहां नाग को मारा गया था।

हालांकि कोई इसे महज संयोग बता रहा है तो तो कोई कह रहा है कि यह सांप के जोड़े की कहानी है। गली-गली, चौपाल और घरों के बाहर खड़े लोगों की जुबान पर एक ही सवाल था कि क्या यह उसी सांप के जोड़े का दूसरा साथी था? फिलहाल पूरे मोहल्ले में मासूम की मौत से मातम है तो वहीं नागिन के बदले की सुगबुगाहट से दहशत।

जानकारी के मुताबिक हरदौलपुर निवासी प्रदीप कुशवाहा मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार सुबह वह रोज की तरह काम पर निकल गए। सबकुछ सामान्‍य था। बच्चे खेल रहे थे। धीरे-धीरे शाम हुई। फिर रात को खाना खाकर सभी लोग सो गए। जानकारी के मुताबिक देर रात सो रहे सात वर्षीय बेटे मयंक और पांच वर्षीय बेटी प्रगति की चीखने चिल्लाने लगे।

आवाज सुनकर मां नेहा दौड़कर कमरे में पहुंचीं। वहां दोनों बच्चों को सांप ने डस लिया था। हालत बिगड़ी देख परिजन तत्काल दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रगति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

क्षेत्रीय पार्षद सुशील कुमार कुशवाहा ने बताया कि दो-तीन दिन पहले भी इसी कमरे में एक सांप निकला था। ग्रामीणों ने मिलकर उसे मार दिया था। अब दोबारा उसी तरह का सांप निकलने के बाद गांव में तरह-तरह की बातें होने लगी हैं।

कई लोग इसे सांप के जोड़े से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि वन विभाग या किसी सरकारी एजेंसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि दोनों सांप जोड़े के थे। विशेषज्ञ भी सांप के बदला लेने जैसी मान्यताओं को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं मानते। फिर भी इस घटना के बाद मोहल्ले में यह चर्चा लोगों के डर को और बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
दतिया उपचुनाव में BJP को झटका, कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को 6016 वोटों से दी पटखनी | बिहार के CM सम्राट चौधरी ने बांकीपुर उपचुनाव में जीत पर प्रशांत किशोर को दी जीत की बधाई | बृजभूषण शरण सिंह की बड़ी जीत, महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में हुए बरी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला | डेढ़ साल पहले तलाक, अकेलापन और डिप्रेशन... गाजियाबाद की जानीमानी साइकेट्रिस्ट डॉ हेमिका ने की खुदकुशी, सबको देती थी ट्रेंशन फ्री रहने की सलाह
Advertisement ×