ठंड के बीच दिल्ली-NCR में इस दिन से शुरू होने जा रहा बारिश का दौर, बर्फीली हवाएं भी करेंगी परेशान; जानें लेटेस्ट मौसम अपडेट

उत्तर भारत में पिछले दिनों से लोगों को सता रही कड़ाके की ठंड का असर कुछ कम हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिम विक्षोभ ने उत्तर भारत में एंट्री कर ली है. जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है. मौसम में यह बदलाव 20 से 26 जनवरी तक चलेगा. इसके चलते लोगों को ठंड का अहसास तो होगा लेकिन गलन वाली ठंड से राहत रहेगी.

दिल्ली-एनसीआर में इस दिन से होगी बारिश

इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा

देश के अन्य राज्यों की बात की जाए तो मेघालय, त्रिपुरा, ओडिशा और असम में 20-21 जनवरी को घना कोहरा रह सकता है. खासकर सुबह और शाम के वक्त जबरदस्त कोहरे की वजह से विजिबलटी कम रह सकती है. जिसके चलते लोगों को परेशानी होगी. हालांकि इन राज्यों में भी ठंड से राहत रहेगी और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. अंडमान-निकोबार में भी आज यानी 20 जनवरी से बारिश हो सकती है.

ट्रिप फाइनल करने से पहले कर लें ये काम

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अगर परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ट्रिप फाइनल करने से पहले एक बार वहां के लेटेस्ट मौसम की जानकारी जरूर ले लें, जिससे उन्हें वहां जाकर परेशानियों का सामना न करना पड़े. विभाग का कहना है कि ठंड के दिनों में बाहर निकलते वक्त पर्याप्त गरम कपड़े पहनना न भूलें. ऐसा न करने पर आप परेशानी में पड़ सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×