भारत में फिर बढ़ रहा कोरोना का कोहराम, सामने आए 10 हजार से अधिक मामले

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लगातार पांचवे दिन भारत में कोरोना के 10 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए है।

भारत में रविवार को एक दिन में कोविड-19 के 10,112 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 67,806 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4.48 करोड़ (4,48,91,989) हो गयी है।

संक्रमण से 29 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,329 हो गयी है। इन मृतकों में केरल द्वारा मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद जोड़े गए सात और मामले भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 7.03 फीसदी रही और साप्ताहिक संक्रमण दर 5.43 प्रतिशत दर्ज की गयी।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.66 फीसदी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,42,92,854 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गयी। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×