‘मुझे तुम्हारा खिला हुआ चेहरा ही पसंद है, उदास क्यों रहती हो’, महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने वाला तहसीलदार निलंबित

महिला पटवारियों को अश्लील मैसेज भेजने पर राजस्थान के पाली जिले के रोहट तहसीलदार बाबू सिंह राजपुरोहित को निलंबित कर दिया गया है. बीते दिनों महिला पटवारियों ने रोपट के एसडीएम को लिखित शिकायत दी थी. एक महिला पटवारी ने लिखित और दो ने मौखिक रूप से शिकायत की थी.

बाबू सिंह राजपुरोहित दो साल में रिटायर होने वाला है. उसका हाल ही में रोहट में तहसीलदार पद पर ट्रांसफर हुआ था. महिला पटवारी ने रोहट के एसडीएम भंवरलाल जनागल को लिखित शिकायत में कहा कि राजपुरोहित ने उसके साथ बदसलूकी की. इसके अलावा वह बाकी महिला पटवारियों को अलग-अलग बुलाकर अश्लील बातें करता है. महिला पटवारी ने तो यहां तक कहा कि वह वॉट्सऐप पर भी अश्लील मैसेज भेजता है. शिकायत के साथ महिला पटवारी ने कॉल डिटेल और वॉट्सऐप मैसेज की डिटेल्स भी अटैच की है.

महिला पटवारी ने अपनी शिकायत में कई बातें बताई हैं. उसने कहा कि बाबू सिंह ने कई बार महिला पटवारियों को अश्लील मैसेज भेजे और अनर्गल बातें कीं. महिला पटवारी की शिकायत के मुताबिक, तहसीलदार ने कहा कि आपको सिलेक्ट तो मैंने पहले ही दिन कर लिया था. सोचा कि आपके साथ मिलकर अच्छा काम करूंगा. आप मुझसे बात क्यों नहीं करते, डरते क्यों हो?, मुझे तो अपना दोस्त ही समझो. इतना उदास क्यों रहते हो? मुझे आपका खिला हुआ चेहरा ही पसंद है. आपको अगर छुट्टी चाहिए तो मैं दूंगा और जो चाहिए वो करूंगा और आपका काम भी करवा दूंगा.

SDM को लिखी शिकायत में महिला पटवारी ने लिखा, तहसीलदार की इस हरकत से ऑफिस जाने में भी अब डर लगता है. इसी वजह से वह अपना काम भी ठीक तरीके से नहीं कर पा रही है. तहसीलदार उससे जोधपुर में मुलाकात के लिए दबाव डालता है. उसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CM योगी ने अखिलेश यादव का चैलेंज किया स्वीकार, कहा- आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिए और मैं भी करता हूं, लड़ाई चेलों से क्यों ........... Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील | CM योगी की चुनौती से पीछे हटे अखिलेश यादव, कहा- अयोध्या में हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी ..... रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान ............... हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
Advertisement ×