‘मेरे देश की जवानी…’ पैरोल पर जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम ने जारी किया वीडियो एल्बम, आखिर ये कैसी सजा?

पैरोल पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पंजाबी म्यूजिक वीडियो 24 अक्टूबर को जारी किया गया, अब तक यूट्यूब पर सात मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। डेरा प्रमुख अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है, 21 जनवरी को हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद बाहर आया। गुरमीत राम रहीन ने अपना नया एल्बम ‘देश की जवानी’ रिलीज किया है।

वायरल हो रहे गाने में राम रहीम अपने चिर-परिचित अंदाज में ग्रैंड एंट्री लेते हुए नजर आता है। गाने में डेरा प्रमुख नशेड़ियों का इलाज करने की बात करता हुआ दिख रहा है। इसके साथ ही लोगों से मुहीम में जुड़ने की बात करने की अपील कर रही है। राम रहीम ने अपने छवि सुधारने और खुद को पाक साफ दिखाने के लिए यह गाना लॉन्च किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह युवाओं से नशा छोड़ने को कहता है।

पहले तो गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिलती है। इसे इत्तेफाक मानने की गिलती मत कीजिएगा क्योकि ये ट्रेंड हर बार देखने को मिलता है। जब भी गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर निकलता है तो कोई न कोई चुनाव हो रहे होते हैं। गुरमीत राम रहीम को पहली बार 7 से 27 फरवरी तक 21 दिनों की फरलो मिली। तब पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव हो रहे थे। गुरमीत राम रहीम को दूसरी बार 17 जून से 17 जुलाई तक 30 दिन की परोल मिली। तब हरियाणा में 19 जून को निगम के चुनाव थे। तीसरी बार वो 14 अक्टूबर 2022 को 40 दिन के पैरोल पर बाहर आया। तब 3 नवंबर को हरियाणा की आदमपुर सीट पर उपचुनाव थे। 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव थे। ये वो इलाके हैं जहां बाबा राम रहीम के लाखों अनुयायी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×