उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने मुख्य इन्जीनियर को मूर्ति पुनर्निर्माण के लिये दिया ज्ञापन

# मुख्य ईन्जीनियर ने मूर्ति बनवाने का दिया आशवसन
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के कैम्पस  में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जी की मूर्ति लगी हुई है ,जो कि वर्तमान समय में खण्डित हैं। संघ के स. महामंत्री रूपम पाण्डेय  ने बताया कि मूर्ति कई महीनो से  खण्डित है, परन्तु किसी ने भी अभी तक बनवाने का प्रयास नही किया।
जबकि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का देश की स्वतंत्रता मे बहुत बङा योग दान रहा है, समाज मे उनके प्रति लोगो का बहुत ही आदर और सत्कार है, उन्हे हम सभी सत् सत् नमन करते है। स्वतंत्रता की ऐसी महान नायिका और स्वतंत्रा सेनानी की मूर्ति खण्डित है, इसकी किसी ने सुध नही लिया। जबकि बीते कुछ समय पूर्व मे ही भारत सरकार ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के सम्मान मे उत्तर मध्य रेलवे के अन्तर्गत झाँसी स्टेशन का नाम बदलकर वीरागंना रानी लक्ष्मीबाई  झांसी किया हैं।
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने प्रधान मुख्य इन्जीनियर / उत्तर मध्य रेलवे को शीघ्र मूर्ति पुनर्निर्माण के लिये ज्ञापन दिया। इनके सम्मान मे उद्घोष के साथ नारे लगाये गये। मुख्य ईन्जीनियर ने मूर्ति बनवाने का आशवसन दिया।
ज्ञापन देते समय प्रयागराज एवं मुख्यालय मण्डलों के सभी शाखाओ के पदाधिकारिगण और  कर्मचारीगण मौजूद रहे।
ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से- केन्द्रीय का. अध्यक्ष ए. के. राय, केन्द्रीय उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, मण्डल अध्यक्ष अजय सिंह,  मण्डल संगठन मंत्री सभाजीत चौबे, शाखा अध्यक्ष राजकुमार दास, अमरेन्द्र तिवारी, शाखा मंत्री लाला रंजय कुमार अंबष्टा, आशीष कुमार मिश्र, अंकितेश पाण्डेय, निरंजन कुमार सिंह, राकेश मीना, ओम शुक्ला, नरेश, धर्मेंद्र सिंह, आजाद कुमार शर्मा  आदि कर्मचारी, कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×